The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य,अंतिम तिथि 31 मार्च तक

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों को पीएम किसान पोर्टल में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। किसान द्वारा पोर्टल में ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक तय की गई है। जिन किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया जाएगा, उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि के आगामी किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि शासन द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सही और पात्र किसानों को देने और फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर भी ई-केवाईसी अपडेट के लिए ऑप्शन दिया गया है। बताया गया है कि ई-केवाईसी कराने के लिए पंजीकृत किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं। इसके अलावा लोक सेवा केन्द्र, चॉइस सेंटर के जरिए भी सत्यापन कराया जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor