Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सूने मकान में चोरो ने दबिश देकर,जेवर और नकदी कीये पर

Spread the love

बिलासपुर। 10 साल के बेटे को अकेले छोड़कर मध्य प्रदेश स्थित पैतृक गांव जाना फल ठेला संचालक के लिए भारी पड़ गया। बालक घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर चला गया। इस बीच सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 13 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी सिरगिट्टी थाने में दी है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी के नयापारा में रहने वाले रजनीश जायसवाल बुधवारी बाजार में फल ठेला लगाते हैं। उनका पैतृक निवासी मध्य प्रदेश के रीवा में है। 16 सितंबर को रीवा में उनके बड़े पिता सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस पर वे अपने 10 साल के बेटे कृष्णा को घर में अकेले छोड़कर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रीवा चले गए। 26 सितंबर की शाम उनका बेटा कृष्णा मकान में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर चला गया। तभी चोरो ने मकान को सुना देख चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज ले रही है। वहीं, पुराने मामलों में गिरफ्तार लोगों के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor