The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर कुएं में गिरा,2 की मौत 4 लोगों को लगी चोटें

Spread the love

बलरामपुर/रायपुर। बलरामपुर में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे 2 की मौत हो गई, और 4 लोगों को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक रामचंद्रपुर से सवारी लेकर सुबह करीब 9.30 बजे रामानुजगंज बाजार जा रहा था। उस ऑटो में 6 लोग सवार थे।ये घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालिकापुर के पास पहुंचे थे कि ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कुएं में ऑटो गिरा देख स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक सभी लोग अंदर ही फंसे हुए थे। लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी । जेसीबी मशीन की सहायता से ऑटो को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही अन्य 4 लोग भी बाहर आए, लेकिन नीलकंठपुर निवासी देवमनी यादव (40) पत्नी दयाशंकर यादव और उसकी 14 साल की भतीजी माला यादव पुत्री नंदलाल यादव गहरे पानी में डूब गए। पंप मंगवाकर कुएं का पानी निकाला गया। इसके बाद ही दोनों के शव मिले। सूचना मिलने पर विधायक बृहस्पत सिंह और पुलिस मौके पर पहुंचे ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *