The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

इस मार्ग पर दोहरीकरण के चलते रेलवे ने बदली कई ट्रेनों की दिशा,देखे लिस्ट

Spread the love

रायपुर । पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेल मंडल के अंतर्गत दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इस कार्य को 2 अप्रैल, 2022 तक किया जाएगा। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली एवं आने वाली कुछ एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली हटिया-पुणे एक्सप्रेस के नंबर को परिवर्तित किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मार्च एवं 2 अप्रैल, 2022 को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार जंक्शन- मऊ फेफना होकर चलेगी। ठीक इसी तरह 2 अप्रैल को छपरा से चलने वाली छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना- मऊ- औंड़िहार जंक्शन होकर चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चल रही ट्रेन क्रमांक 22845 /22846 हटिया-पुणे- हटिया एक्सप्रेस के नंबरो में परिवर्तन किया जा रहा है। 30 मार्च को हटिया से चलने वाली ट्रेन क्रमांक 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस एवं 1 अप्रैल, 2022 से पुणे चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस नए नंबरो के साथ चलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor