The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सिंहदेव दंतेवाड़ा से शुरू करेंगे 4 मई को प्रदेशव्यापी दौरा

Spread the love

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का चार मई से प्रदेशव्यापी दौरा शुरू हो रहा है। सिंहदेव अपने अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर से करेंगे। पहले चरण में सिंहदेव चार से छह मई तक बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान आम लोगों के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
मंत्री सिंहदेव के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सिंहदेव 4 मई को सुबह 8 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दिनभर दंतेवाड़ा के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाम को जगदलपुर पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद विभागीय समीक्षा बैठक और डिमरापाल मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे कांकेर पहुंचेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी 4 मई से प्रदेशव्यापी दौरे पर निकल रहे हैं। बघेल अपने दौरे की शुरुआत सरगुजा संभाग से करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor