The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

दिल का दौरा पड़ने से कांग्रेस नेता का निधन

Spread the love

उड़िसा। कांग्रेस नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री रिपुनाथ सेठ का रविवार को बारगढ़ जिले में उनके पैतृक स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार ने बताया कि सेठ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर बारपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।बीजेपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1995 में ओडिशा विधानसभा में निर्वाचित होने वाले सेठ ने बारपाली अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के अध्यक्ष के तौर पर अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खिलाफ 2019 में बीजेपुर सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे। विभिन्न दलों के नेता और बारपाली क्षेत्र के लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर जुटे। मुख्यमंत्री ने भी सेठ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor