The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बड़े भाई ने छोटे भाई की गैती से मारकर कर दी हत्या

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमोरा में एक युवक ने अपने छोटे भाई की गैती से मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण बताया जा रहा है कि छोटा भाई हमेशा मोबाइल के लिए परिजनों को परेशान करता था और दिन भर आवारागर्दी कर घूमता रहता था । गांव में भी छिटपुट उसने चोरी की थी इससे घरवाले काफी परेशान थे।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर से लगे गांव निमोरा में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या की है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार की रात बड़े भाई ने सोते समय अपने छोटे भाई पर गैती से वार कर दिया। गैती को छोटे भाई के पेट और सीने में घुसा दिया। चींख सुनकर माता-पिता भी पहुंचे। मां-बाप के सामने ही 13 साल के बच्चे की मौत हो गई।हत्या करने वाले बड़े भाई की उम्र 16 साल है।सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। घटना राखी थाना क्षेत्र का है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *