The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalChhattisgarh

बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा सीट में दुर्ग शहर की बेटी केतकी सिंह खिला सकती है कमल का फूल

Spread the love

THEPOPATLAL उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा सीट में दुर्ग शहर की बेटी केतकी सिंह कमल का फूल खिला सकती हैं। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता राम गोविंद से 10 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं। केतकी की जीत को लेकर उनके मायके पक्ष में भारी उत्साह है। वह रिजल्ट के इंतजार में कि कब जीत का रिजल्ट आए और वह पूरे दुर्ग शहर में जीत का जश्न मना सकें।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी केतकी सिंह आगे चल रही हैं। केतकी का मायका दुर्ग शहर है। वह सबा के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। खबर लिखे जाने तक जहां उन्हें 60,166 मत मिले हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर चल रहे सपा के उम्मीदवार राम गोविंद 49798 मतों के साथ दूसरे नंबर चल रहे हैं। यहां भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा सहित कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। केतकी दुर्ग के पार्षद अरुण सिंह ने बताया कि उनके चुनाव प्रचार के लिए दुर्ग शहर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *