The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खैरागढ़ उपचुनाव में चंद्रशेखर साहू कर रहे सघन जनसंपर्क

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खैरागढ़ उपचुनाव में प्रदेश तथा गरियाबंद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ खैरागढ़ उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कोमल जंघेल के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। वे एक अपैल से लगातार प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा को जिताने का आग्रह आमजनों से कर रहे हैं जो लगातार 10 अप्रैल तक चुनाव प्रचार में संलग्न रहेंगे। उनके प्रचार अभियान से सभी वरिष्ठ नेता भी संतोष व्यक्त कर रहे हैं। वे जालबांधा शक्तिकेंद्र के अधीनस्थ गाँवों जालबांधा, करमतरा में वरिष्ठ नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में लोगों से वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। विगत दिनों केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की विशाल जनसभा में भी लोगों को भाजपा प्रत्याशी को विजयी दिलाने आग्रह करते रहे।जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने बताया कि लोगों में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और विधानसभा के कोने कोने से भाजपा प्रत्याशी को व्यापक जनसमर्थन एक अच्छे प्रतिसाद के रूप में मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रदेश नेतृत्व ने एक सरल और स्वच्छ छवि के मृदुभाषी नेता को अपना उम्मीदवार बनाया है जिसका लाभ उपचुनाव में भाजपा को मिलने जा रहा है और जनता का भरपूर आशीर्वाद रमन सरकार के 15 वर्षों के कामकाज को प्राप्त हो रहा है। इस दौरान वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक बालोद, प्रीतम साहू, पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू, साँसद, महासमुंद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,लखनलाल साहू, भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र देशमुख सहित अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर भाजपा को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ गरियाबंद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू, प्रीतम सिन्हा आदि भी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *