The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाथियों के हमले से 11 साल की बच्ची सहित 2 लोगों की मौत

Spread the love

धमतरी। धमतरी में एक बार फिर हाथियों ने सोमवार सुबह 11 साल की बच्ची सहित 2 लोगों की जान ले ली। बच्ची अपने पिता के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। कुछ देर बाद उसे पेपर दिलाने के लिए स्कूल जाना था। वहीं एक महिला को भी हाथियों ने मार दिया। दो दिनों में हाथियों के हमले में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक से हाथी आ गया। हाथी को देख दोनों वहां से भागने लगे। इसी दौरान सिमरन को ठोकर लगी और वह गिर गई। तभी हाथियों ने हमला कर दिया। इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन 5वीं कक्षा में पढ़ती थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor