The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भारत ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलिना’ का स्वदेशी हेलीकॉप्टर से सफलतापूर्वक किया परीक्षण

Spread the love

THEPOPATLAL भारत ने सोमवार को एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलिना’ का स्वदेशी हेलीकॉप्टर से सफलतापूर्वक परीक्षण किया। जैसलमेर के पोकरण फायरिंग रेंज में हुए परीक्षण में ‘हेलिना’ ने सिमुलेटेड टैंक को नष्ट कर दिया। इस मिसाइल की रेंज 7 किलोमीटर तक है, जो अपने साथ 8 किलो विस्फोटक लेकर उड़ने में सक्षम है और एक बेहतरीन मारक मिसाइल बनती है। बहुत जल्द हेलिकॉप्टर से लॉन्च की जाने वाली एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) ‘हेलिना’ इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स को मिलने की उम्मीद है। स्वदेशी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से लॉन्च की गई ‘हेलिना ‘ का ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor