The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का किया आभार व्यक्त

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने निर्वाचन में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों, मतदान दलों के साथ-साथ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में लगे जवानों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया के प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया है। साथ ही विधानसभा खैरागढ़ के सभी नागरिकों व मतदाताओं के प्रति जिला प्रशासन व जिला निर्वाचन की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने लोकतंत्र की गरिमा को बनाये रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग किया और शांतिपूर्ण मतदान कार्य में अपना योगदान दिया है।.

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *