The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वन विभाग ने जिले के 15 स्थानों में खुलवाया प्याऊ घर, राहगीरों को गर्मी में मिल रही मदद

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। राज्य शासन के वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के मंशानुसार वनमण्डलाधिकार चूड़ामणि सिंह के मार्गदर्शन में भोरम अभ्यारण के आसपास तथा वनांचल सहित पर्यटन स्थलों में कुल 15 अलग अलग स्थानों में रहागिरो के लिए प्याऊ घर खोला गया है। वन मण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि गर्मी से राहगीरों को निजात दिलाने भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत जामुनपानी बैरियर, बांदाघाट, मां बंजारी, बांदा बैरियर एवं सरोदा जलाशय के पास, लोहारा वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोतिमपुर, बानो, बसिंनझोरी, कवर्धा वन परीक्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड़, डिवीजन आफिस, बोड़ला वनोपज जांच नाका, तरेगांव वन परीक्षेत्र अंतर्गत पांडातराई, तरेगांव बाजार क्षेत्र, रेंगखार वन परीक्षेत्र अंतर्गत रेंगखार वन परिक्षेत्र ऑफिस के सामने और खारा वनोपज जाँच नाका में वन विभाग द्वारा प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। जिसमें रास्ते से गुजरने वाले आम जनों को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा मटके का शुद्ध ठंडा पानी पिलाया जाएगा। वन मंडलाधिकारी के संदेश को कर्मचारियों ने समस्त आम जनों को बताया कि अपने अपने घरों के सामने बाल्टी/ बड़े डब्बे में जानवरों के लिए पानी रखने तथा पेड़ों में छोटे डिब्बे में पानी भरकर पक्षियों के लिए लगाने कहा गया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि वन विभाग प्याऊ घर में प्रतिदिन आम जनों एवं सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए मटके का शुद्ध जल की व्यवस्था की गई है। वन मंडलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि आगामी सभी जांच केंद्र एवं आवस्यकता वाले स्थान में प्याऊ घर खोला जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor