The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब पीकर रास्ते में सोना पड़ा महंगा,बाइक चोरी

Spread the love


रायपुर । राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र से दो बाइक अलग—अलग स्थान से चोरी हो गई। मामले की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी पिन्टू कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्रेवटी कंपनी में उरला में काम करता है। 11 अप्रैल को रात्रि 10 बजे के करीब वह जब ड्यूटी से वापस घर जा रहा था तब एचपी पेट्रोलपंप उरला के पास पान ठेला में सिगरेट पीने रुका था,इस दौरान वह अपनी बाइक स्पलेण्डर प्लस क्रमांक CG-05 AL-5910 में चाबी लगाकर पान ठेला के पास गाड़ी खड़ी कर दिया था,शराब पीने की वजह से उसे नींद आ गई।जब कुछ देर बाद नींद खुली तब उसकी बाइक वहां पर नही मिली। किसी ने उसकी बाइक चोरी कर लिया। इसी तरह मेटल पार्क शिव नगर फेस 02 वार्ड नंबर 09 थाना उरला पिन्टू प्रसाद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह सब्जी खरीदने बुधवारी बाजार गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक हिरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG-04-MM-9469 को बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास खड़ी कर दिया था। सब्जी खरीदकर वापस आया तब बाइक गंतब्य स्थान पर ​नही मिली। किसी ने चोरी कर लिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor