The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रिटार्यड अधिकारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी,इधर पैसा नही देने पर चाकू मारकर युवक की हत्या

Spread the love


रायपुर । राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन शहर में लूटपाट, चोरी तथा चाकू बाजी हत्या जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। आज सुबह सरेराह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं रोहिणीपुरम में चोरों ने रिटायर्ड अधिकारी घर में घुसकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के रोहिणीपुरम में सामने आए चोरी की वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि शहर में एक बार फिर से नींबू पानी गैंग सक्रिय हो गया है। चोर चोरी की वारदात के बाद घर में पिया नींबू पानी छोड़कर चले जाता है। यहां भी आरोपियों ने कुछ ऐसा ही किया है। जानकारी के अनुसार ग्रिड कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी के सुने मकान में घुसकर आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर ले उड़े। डीडी नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। राजधानी में आज सुबह सरेराह एक युवक की हत्या हो गई। नशे के लिए पैसा की वसूली के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक टेंट हाउस में काम कर लौट रहा था, इस बीच स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रोककर उससे पैंसा मांगा नहीं देने पर 2 बदमाशों ने पिटाई शुरू कर दिया। इस बीच गुस्से में युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। डीडी नगर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियेों की तलाशी शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *