The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

2 शराब कोचियों को पुलिस ने दबोचा,लाखों का माल जब्त

Spread the love

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के राजादेवरी क्षेत्र से 2 शराब कोचियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बीयर,अंग्रेजी गोवा एवं कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है। पुलिस को राजादेवरी वनांचल क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। उक्त सूचना की तस्दीक कर एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने के इस कार्य में लगे हुए हैं, जो अपने घर से ही शराब का विक्रय कर रहे थे। आरोपियों को चिन्हित करते हुये ग्राम चांदन में पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया। जिसमें भारी मात्रा में अलग अलग किस्म की शराब व बीयर लगभग मूल्य 70 हजार का जब्त किया गया। वही पुलिस कीअचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चांदन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 02 आरोपी चिंताराम पटेल एयर लाभो साहू को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में दोनों आरोपियों से कुल 70 नग बीयर, 372 नग अंग्रेजी गोवा शराब एवं 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *