Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महापौर हेमा देशमुख ने महावीर जयंती एवं आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित जुलूस में शामिल होकर दी बधाई

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । महापौर हेमा सुदेश देशमुख आज प्रातः जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जुलूस में शामिल होकर जैन समुदाय के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दी तथा आंबेडकर जयंती के अवसर पर दोपहर में समाज द्वारा आयोजित जुलूस में उपस्थित होकर आंबेडकर अनुयायियों को बधाई दी, साथ ही आंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न वार्डो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शाेें पर चलने की अपील की।
महापौर महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित जन कल्याण रैली में शामिल हुई और पोस्ट आफिस चौक स्थित अहिंसा स्तम्भ में ध्वजारोहण के अवसर पर जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि महावीर स्वामी अहिंसा और त्याग की मूर्ति थे, हमें उनके द्वारा बताये पांच प्रमुख सिद्धांतों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है। जुलूस में तेरापंथ महिला मंडल एवं युवा मंडल द्वारा की जा रही सेवा में शमिल होकर उनके द्वारा सेवा प्रदान की गयी।
वहीं आंबेडकर जयंती के अवसर पर समाज द्वारा आयोजित जुलूस में शामिल होकर आंबेडकर अनुयायियों को जयंती की बधाई दी, इसके अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रों प्रज्ञा बुद्ध विहार तुलसीपुर, राहुल नगर लखोली, नवागॉव बीड़ी श्रमिक कालोनी, स्टेशन पारा, चिखली शांति नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर समाज को जयंती की शुभकामना देते हुये बाबा साहेब के आदर्शाें पर चलने की अपील की उन्होंने कहा कि बाबा साहेब संविधान के निर्माता थे, जिसमें हमारे अधिकारों व कर्तव्यों का उल्लेख है। वे समाज में जात पात के भेद भाव के विरूद्ध अभियान चलाया तथा दलितोें को सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्शो पर चलकर समाज की उन्नति के लिये कार्य करना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor