The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

छत्तीसगढ़ी एल्बम “बारामासी” यूट्यूब चैनल हिमांशु वीडियो वर्ल्ड में हुआ रिलीज, एक दिन में एक लाख से ज्यादा बार देखा गया

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। छत्तीसगढ़ में सबके दिलों में राज करने वाला एवं उभरता हुआ सितारा सीजी एल्बम स्टार हिमांशु यादव और रितिका यादव जी की जोड़ी एक बार फिर नये अवतार में सामने आया है,, जी हां आपको बता दे हिमांशु यादव और रितिका यादव जी का छत्तीसगढ़ी एल्बम बारामासी का वीडियो सांग हिमांशु वीडियो वर्ल्ड यूट्यूब चैनल में रिलीज हो गया है,, जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है,,, एक दिन में 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया है,, इस प्यारे से गीत को सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी और गायिका अनुपमा मिश्रा ने अपने सुमधुर स्वर से संजोया है,,, इस गीत की खास बात यह है कि यह गीत कांकेर एवं बस्तर की हसीन वादियों में फिल्माया गया है,,, जिसमे दर्शकों को जल जंगल जमीन के वासी हमन हरण आदिवासी ऐसे भाव को प्रेषित किया गया है,,, इस गीत को नवीन साहू ने लिखा और संगीत दिया है,, म्यूजिक अरेंजर मनोज दीवान जी ने किया है,, टीम के प्रोडक्शन मैनेजर मानेश सिन्हा ने पत्रकार सूर्या नेवेन्द्र से खास बात चीत में बताया के हिमांशु और रितिका की जोड़ी इस बार छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादियों को लेकर आये है इस गीत के पीछे पूरी टीम ने बहुत मेहनत किया गया है,,, इससे पहले जिस प्रकार दर्शकों ने चंदा चकोरी को प्यार दिया उसी तरह इस गाने को प्यार मिल रहा है और टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया है

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor