The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग का अपहरण कर युवक ने किया जबरदस्ती शादी,आरोपी गिरफ्ताार

Spread the love

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही । जिले में नाबालिग का अपहरण कर युवक के द्वारा जबरदस्ती शादी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने अप्रैल 2021 में नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। 8 महीने के बाद पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला है और आरोपी युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने घर में बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों की सूचना के बाद नाबालिग को लगातार ढूंढा जा रहा था। पुलिस को पता चला था कि नाबालिग को इसी इलाके का एक युवक श्याम हालदार अपहरण कर अपने साथ ले लगा है। पुलिस ने आस-पास के सभी थानों में भी इस संबंध में जानकारी दी थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक नाबालिग से शादी कर लिया है और कोरबा में रह रहा है। जानकारी मिलने के बाद गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर गौरेला थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। जिन्हें कोरबा रवाना किया गया। टीम ने कोरबा में खोजबीन शुरू कर दी थी। सूत्र के बताए अनुसार ठिकाने पर टीम पहुंची जहां से आरोपी युवक को पकड़ा गया। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *