The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCNational

रायपुर में 2500 साल पुराना कुंआ मिला, भूमिगत जल को रिचार्ज करने में किया जाता था इसका उपयोग

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के समीप रीवां गांव में अब तक की सबसे पुरानी सभ्यता के अवशेष मिले है। यहां टेराकोटा के रिंग से बना एक ऐसा कुंआ मिला है। जिसका उपयोग भूमिगत जल को रिचार्ज करने में किया जाता था। अनुमान है कि यह कुंआ ईसा से 500-600 साल यानी आज से 2500 साल से भी अधिक पुराना हो सकता है।
पुरातत्व विभाग की ओर से खुदाई की देखरेख में लगे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शोधार्थी अमर भारद्वाज ने बताया, प्राचीन काल में इस तरह के रिंग वेल बनाए जाते थे। इसका मुख्य काम पानी को बर्बाद होने से बचाना था। अतिरिक्त पानी इस वेल के जरिए जमीन में भेज दिया जाता था। इससे एक-एक बूंद पानी संरक्षित होता था और भूमिगत जल का स्तर भी मेंटेन रहता था। यहां अभी एक ही कुंआ मिला है। खुदाई आगे बढ़ेगी तो संभव है कि और भी कुएं मिले।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor