The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घरेलू विवाद में अधेड़ ने पत्नी को टांगी से मारकर कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़।रायगढ़ जिले के लैलूंगा में थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावामुडा लमडांड में अधेड़ ने अपनी पत्नी की टंगिया मारकर हत्या कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चेलीटोगरी थाना लैलूंगा जिला रायगढ निवासी प्रार्थी अलफोन खलखो पिता शोधन खलखो उम्र 25 वर्ष ने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का ससुर अलवन तिग्गा शनिवार को देर शाम अपनी पत्नि ग्रेस तिग्गा से लडाई झगडा कर जान से मारने की नियत से उसकी गर्दन एवं सीना टांगी से 4/5 बार वार करके हत्या कर दिया।
‘‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor