The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पागल कुत्ते ने दो गांव के दर्जन भर लोगों को बनाया शिकार

Spread the love

महासमुंद। ग्राम जामपाली और जंघोरा में पागल कुत्ते ने अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों को काट खाया है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया। जहां सभी का उपचार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, आवारा कुत्ते आक्रामक हो चुका है और गांव में लोगों को अपना शिकार बना रहा है । इस घटना के बाद गांवों में डर का माहौल है। बच्चों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। घायलों में ग्राम जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा तथा बरेकेल खुर्द की भूमि साहू आदि शामिल हैं। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *