Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पत्नी से विवाद के बाद 4 मंजिला से कूदकर कर ली आत्महत्या

Spread the love

रायुपर।मंत्रालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने रविवार को खुदकुशी कर ली। कर्मचारी का नाम ओमप्रकाश खैरवार बताया जा रहा है। रविवार को उसने सेक्टर-27 स्थित आवास के 4 वें माले से कुद कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राखी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ओमप्रकाश खैरवार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पदस्थ था। वह सेक्टर-27 में रहता था।बताया जा रहा है कि उसने पारिवारिक विवाद से तंग आकर खुद की जिंदगी खत्म कर ली।रविवार रात ओमप्रकाश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने 4 मंजिला इमारत की छत से नीचे कूदकर जान दे दी। ओमप्रकाश का अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ करता था।
संजय चौबे
0

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor