The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे आधा दर्जन गाड़ियों को किया आग के हवाले

Spread the love

दंतेवाड़ा।दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने 6 गाड़ियों को आग लगाकर जला दिया है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती गांव मंगनार में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी सड़क निर्माण का नक्सली विरोध कर रहे हैं। बताया गया है कि शनिवार रात को करीब 8 बजे 150 वर्दीधारी नक्सली मंगनार गांव पहुंचे थे। इनमें कुछ महिला माओवादी भी साथ थीं। यहां पहुंचने के पर उन्होंने ग्रामीणों को वहां से जाने के लिए कहा इसके बाद पंचायत भवन में खड़ीं 6 ट्रैक्टरों में डीजल डाला और उसमें आग लगी दी। आग लगने से ट्रैक्टर जल गए हैं। बाद में नक्सलियों ने मौके पर एक बैनर भी बांधा है। जिसमें उन्होंने सड़क निर्माण के ठेकेदार को धमकी दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *