Sunday, November 15, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत युवक घायल

Spread the love

बलौदाबाजार/रायपुर।बाइक सवार को तेज रफ्तार हाईवा ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो वहीं बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें महिला के सिर से एक हाइवा गुजर गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीण शव को रोड में रखकर चक्काजाम कर दिये। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हादसा पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोसमंदा सोनार देवरी रोड में हुआ। जानकारी के मुताबिक कोहरौद निवासी महिला और पलारी निवासी युवक बाइक से कोहरौद जा रहे थे। इस दौरान ग्राम कोसमंदा सोनार देवरी रोड में एक हाइवा ने दोनों बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor