The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी: जिले में अब तक नौ लाख नौ हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। धान खरीदी के महापर्व में कोरबा जिले में अब तक 21 हजार 417 किसानों का 176 करोड़ 48 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले के किसानों से अब तक नौ लाख 09 हजार 726 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में अच्छा उत्साह है। नियमित रूप से किसानों के टोकन कटने, धान की तौलाई और भुगतान जैसी सुविधाओं से किसानों में अपनी मेहनत से उगाए धान को समितियों में बेचने का अलग उत्साह है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं।
जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की सभी व्यवस्थाओं से किसानों में धान बेचने के लिए खासा उत्साह है। जिले में 06 दिसंबर तक नौ लाख 09 हजार 726 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से आठ लाख 13 हजार 254 क्विंटल मोटा और 95 हजार 323 क्विंटल 60 किलो सरना और एक हजार 148 क्विंटल पतला धान शामिल है। जिले में सात जनवरी को धान बेचने के लिए एक हजार 321 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 61 हजार 179 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 65 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से पांच लाख 31 हजार 037 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से चार लाख 68 हजार 277 क्विंटल मोटा और 62 हजार 760 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा निर्धारित बफर लिमिट के आसपास ही है और लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।
शुक्रवार को खरीदी केन्द्रों पर एक हजार 321 किसानों से खरीदा जाएगा लगभग 61 हजार 179 क्विंटल धान- सात जनवरी को एक हजार 321 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। इन किसानों से 61 हजार 179 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 46, उतरदा में 40, कटघोरा में 21, कनकी में 36, करतला में 27, केरवाद्वारी में 26, कुलहरिया में 41, कोथारी में 20, कोरकोमा में 36, कोरबी पाली में 36, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 38, चैतमा में 22, चिकनी पाली में 23, लबेद में 20, छुरीकला में 20, सुमेधा में 09 एवं जटगा में 17 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।
धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 08, जवाली में 27, रंजना में 11, तुमान में 25, तिलकेजा में 23, दुरपा में 15, नवापारा में 37, बेहरचुंआ में 22, निरधि में 30, पठियापाली में 27, पसान में 16, लैंगा में 15, नुनेरा में 11, पाली में 26, पिपरिया में 15, पोड़ी में 20, पोड़ी-उपरोड़ा में 10, फरसवानी में 43, बरपाली कोरबा में 27, बरपाली में 38, बिंझरा में 30, कुदुरमाल में 17 एवं भैंसमा में 25 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 29, मोरगा 03, रामपुर में 29, लाफा में 16, श्यांग में 30, सपलवा में 10, उमरेली में 24, सुखरीकला में 19, सिरमिना में 35, दादरखुर्द में 08, सोनपुरी में 29, सोहागपुर में 32, कराईनारा में 18, नोनबिर्रा में 24 एवं हरदीबाजार में 19 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।उल्लेखनीय है कि सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जा रहे हैं। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में कॉमन धान एक हजार 940 रूपए प्रति क्ंिवटल और ए ग्रेड धान एक हजार 960 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इस बार किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *