The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshMISC

सुबह जल्दी उठने कहने पर बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

एमपी।सुबह जल्दी उठाने से नाराज कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर ​हत्या कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना इलाके की न्यू शिव कॉलोनी का है। रामेश्वर दयाल शर्मा 65 वर्ष अपने बेटे के साथ एक किराये के मकान में रहते थे। बेटा उपेन्द्र शर्मा एक सेल्स एजेंसी में सैल्समैन का काम करता है।बताया जा रहा है कि रामेश्वर दयाल शर्मा रोज सुबह उठकर पूजा पाठ किया करते थे। वह चाहते थे की उनका बेटा भी जल्दी सुबह उठ जाया करे। रोज की तरह जब रामेश्वर दयाल शर्मा ने बेटे के कमरे में जाकर उसे जल्दी सुबह उठाने का प्रयास किया तब उनका बेटा इससे नाराज हो गया। वह क्रोध में आकर अपने पिता के गले पर चाकू से कई वार ​किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उपेन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका पिता रोज सुबह जल्दी उठने के लिए कहते थे,लेकिन वह सैल्समैन का काम करने के वजह से दिनभर दौड़ भाग से बुरी तरह थक जाता है। पिता द्वारा जल्दी उठाने पर उसे क्रोध आ गया और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor