The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalCrime

पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर सबूत मिटाने घर में लगा दी आग,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

युपी।प्रयागराज में शनिवार की सुबह एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। थरवई थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें सभी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद घर में आगजनी भी की गई। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस को प्रदीप यादव ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके भैया और भाभी की हत्या कर दी है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी मार डाला गया है। मृतकों में 55 वर्षीय किसान, बहू और दो बेटी शामिल है जबकि उसकी पत्नी को अस्पताल भेजा गया है। एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश का कहना है कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि घटना को लूट के इरादे से बदमाशों ने अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि सबूत मिटाने के लिए उन्होंने हत्या के बाद घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम जांच के लिए पहुंच गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *