The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

छत्तीसगढ़ प्रदेश हाकी संघ की 14वीं वार्षिक आमसभा
निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर शामिल हुए ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ की 14वीं वार्षिक आम सभा एवं चुनाव कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा भी शामिल हुए। इस अवसर पर हॉकी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई।
हाल ही में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ के कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा एवं 14वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन राजनांदगांव शहर के निजी होटल में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव एवं अब्जर्वर गुरुचरण सिंह होरा,महापौर हेमा देशमुख, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार,राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में हॉकी संघ से जुड़े सदस्य गण शामिल हुए। कार्यक्रम के अवसर पर हाल ही में संपन्न हुए प्रदेश हॉकी संघ के चुनाव में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज अंसारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. रविशंकर, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह भाटिया, एम.वाई. कुरैशी, श्रीमती विनीता नवघरेक्ष सुश्री मंजुला बिस्वास, महासचिव मनीष श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, गोपेश्वर कहारा, राजेश मंडावी श्रीमती वर्षा शर्मा, कोषाध्यक्ष रीना बोरकर,सुश्री आशा थामास,कार्यकारी सदस्य नीलम चंद जैन, अमिताभ मानिकपुरी,गजेंद्र शर्मा, अंसार अहमद, नवीन मसीह के निर्वाचन की रिटर्निंग ऑफिसर गुणेंद्र कुलत ने विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर ऑब्जर्वर एवं ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेल के क्षेत्र को बढ़ावा देने लगातार काम कर रहे हैं और कई घोषणाएं भी कर रहे हैं। ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी ना हो इसको लेकर खेल विभाग और सरकार के बीच ओलंपिक संघ सेतु का काम कर रहा है।
बाईट 1-गुरुचरण सिंह होरा, महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश ओलंपिक संघ । छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ के फिरोज अंसारी इस बार भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने कहा कि हॉकी की प्रगति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं इसमें प्रदेश सरकार का भी हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।
बाईट 3- फिरोज अंसारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश हॉकी संघ ।

वर्ष 2022 से 2026 तक 4 वर्षों के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के निर्वाचन की विधिवत घोषणा के साथ ही 14वीं वार्षिक आम सभा की बैठक भी सम्पन्न हुई। इस बैठक में हॉकी खेल को बढ़ावा देने सहित कई महत्वपूर्ण विषय पर प्रदेशभर से आए सदस्यों ने चर्चा की, वहीं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को हॉकी संघ के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor