The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

UncategorizedNational

एक बार फिर दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी,लगातार तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा ए​क्टिव केस आये सामने बढ़े

Spread the love

नई दिल्ली। राजाधानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर बढ़ रहा है। शहर में तीसरे दिन लगातार एक हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के करीब पहुंच गई है। हालांकि टेस्टिंग बढ़ने के बाद संक्रमण दर में गिरावट हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की मानें तो बीते रविवार यहां करीब 1083 नए कोरोना केस सामने आए है। जिसमें से 812 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।जबकि एक मरीज की मौत हो गई है।
बता दें कि दिल्ली शनिवार को कोरोना के 24177 टेस्ट किए गए है।जिसमें लगभग 4.48 फीसदी लोग पॉजिटीव पाए गए है। जिसके बाद शहर में अभी तक कुल 1874876 कोरोना के केस हो चुके है। हालांकि इनमें से अभी तक 1844734 लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन 26167 मरीजों की कोरोना क चलते मौत हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना मृत्यु दर 1.4 फीसदी हो गया है।वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3975 पहुंच गई है। जिसमें 2812 मरीज होम आईसोलेशन में है और 80 मरीज इस वक्त अस्पताल में भर्ती है।
पूरे देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 44 मरीजों की मौत हो गई है और कोरोना संक्रमितों मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश में एक्टिव केस की संख्या करीब 15,873 हो गई है।भारत में अब तक 187.65 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *