Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

Breaking : राजधानी में 15 वर्षो से अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग महिला की जलने से मौत हो गई। अशोका रत्न सोसाइटी के सामने स्थित एक घर में देर रात आग लगी। महिला की पहचान नीलम घोष (70 साल) है। बी 125 नंबर के मकान में पिछले 15 वर्षो से अकेले रह रही थी। दमकलकर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। हादसे में बुजुर्ग महिला की घर के किचन में जलने से मौके पर ही मौत हो गई। तेलीबंधा और खमारडीह थाना पुलिस की टीम मौके भी मौके पर पहुंची थी। आग लगने के कारणों कापता नहीं चल सका है। खमारडीह थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor