The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बालको की चलित स्वास्थ्य इकाई जरूरतमंदों के लिए वरदान..

Spread the love

”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा।बालकोनगर,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘उपचार आपके द्वार’ मुहिम के अंतर्गत चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से मार्च-अप्रैल 2022 में लगभग 2000 मरीजों का उपचार किया। स्वास्थ्य शिविरों में सामान्य बीमारियों के साथ हीमोग्लोबीन, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच की गई। शिविरों तक आने में असमर्थ नागरिकों को घर पहुंच चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। लाभान्वित नागरिकों ने बताया कि शिविरों में उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां दी जा रही हैं। स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता आई हैं। लोगों ने बालको की पहल को प्रशंसनीय बताया।बालको ने हेल्पएज इंडिया के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई संचालित की है। इस परियोजना से कोरबा के 48 ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 6000 नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। एमबीबीएस डॉक्टर के साथ ही अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी शिविरों में सेवाएं दे रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor