The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब पीने के लिए पैसे नहीं ​होने पर,दुकान के बाहर रखी सरिया को चोरी कर बेच दिया, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद । सिटी कोतवाली क्षेत्र के पारागांव रोड पर तौफीक की लोहा, सरिया बेचने की दुकान है। दुकान के बाहर ही सरिया रखी हुई थी, जो कि 16 अगस्त की देर रात चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में पारागांव के ही 6 युवकों देव कुमार ध्रुव, राजेश रात्रे, पीलू राम मारकंडेय, प्रेमलाल डहरिया, राधेश्याम डहरिया और मुकेश साहू को गिरफ्तार किया । कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी नही है। सभी मेहनत मजदूरी करने वाले हैं। घटना की रात इनका मन शराब पीने का हुआ था। शराब के लिए पैसे नहीं थे तो जुगाड़ करने के लिए चोरी की ठानी। फिर अंधेरे का फायदा उठाकर तौफीक की दुकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने दुकान के बाहर रखी सरिया चोरी की और उसे अपने गांव के ही एक मिस्त्री को बेच दिया था। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *