The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhUncategorized

भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर एनएसयूआई के छात्र नेताओ ने लगाई रक्तदान शिविर

Spread the love

दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के मार्गदर्शन में दुर्ग एनएसयूआई के तत्वाधान में दुर्ग जिला शासकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिसमे बड़ी संख्या में NSUI के युवा साथी ने सामिल होकर ज़रूरत मंद लोगों के लिए क़रीब 10 यूनिट रक्तदान कर पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती में उनको याद कर राजीव गांधी ने महिलाओं व देश में दलितों,पिछड़ो के उत्थान के लिए संविधान के 73वें,74वें संशोधन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था करना चाहते थे, लेकिन तब भाजपा नेताओं ने उसका विरोध कर उसको रूकवा दिया था, लेकिन 24 अप्रैल 1993 में कांग्रेस सरकार ने इस को संसद से पास कराकर पूरे देश मे लागू कर दिया था।
आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव ने सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली और अपनी नवोन्मेषी सोच से भारत में सूचना क्रांति लाकर देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी दूरदर्शी युवा सोच का परिणाम है कि हम आज ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी की शुरूआत कर देश में भारत संचार नेटवर्क और कम्प्यूटर क्रांति लाकर वर्तमान के डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को भी अधिक अधिकार देकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए रास्ते खोले।
इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से,हरीश देवांगन,रवी साहू,अभय दुबे के नेतृत्व में ब्लड डोनेट करने वालों में विकास साहू,सोनू यादव,रूस्तम,मोहित राजपूत,राहुल यादव,देवेश राजपूत,राज देवांगन सहित बहुत से छात्र नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे।।

संध्या सिंह की रिपोर्ट

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *