The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

आईपीएल: सिर्फ एक जीत से गुजरात को मिलेगी प्लेऑफ में जगह

Spread the love

THEPOPATLALगुजरात टाइटन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार को जब पंजाब किंग्स का सामना करेगी तो उसकी निगाह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर रहेगी। पहली बार आईपीएल में भाग ले रही गुजरात की टीम को अब तक हराना आसान नहीं रहा है। उसने नौ में से आठ मैच जीते हैं और लगातार छठी जीत दर्ज करने से वह प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी।
गुजरात के इस शानदार प्रदर्शन का कारण विपरीत परिस्थितियों में भी दमदार वापसी करना है। राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, राशिद खान हों या कप्तान हार्दिक पंड्या, इन सभी ने अब तक टूर्नामेंट में मैच विजेता प्रदर्शन किया है। यदि कोई एक खिलाड़ी नाकाम हो जाता है तो दूसरा बखूबी जिम्मेदारी निभाता है।’’ हार्दिक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत के बाद कहा था, ‘‘यह इस टीम की खूबसूरती है कि खिलाड़ियों ने दिखाया है कि वे मुश्किल परिस्थितियों में भी क्या कर सकते हैं। हमने ऐसा करने के लिये हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।’’

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *