The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पार्षद विधि यादव ने श्रमिक दिवस पर चलाया विशेष साफ-सफाई अभियान,पार्षद के साथ युवाओं ने तालाब में जमा कचरा ​निकाला

Spread the love

भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई रविवार के दिन विशेष साफ,सफाई अभियान वार्ड क्रमांक 13 मरौदा टैंक में चलाया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद विधि यादव के तत्वाधान में बड़ी संख्या में युवाओं ने सफाई में अपना योगदान दिया। तालाब में जमा कचरा निकालकर सफाई की गई । सफाई अभियान में शामिल क्षेत्र के युवाओं ने वार्ड को साफ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज साहू, पूनमचंद सपहा, युगल कश्यप, जित्तू, शुभम निर्मलकर, श्याम यादव, पप्पू यादव,बंटी चंदेल,बलराम साहू, देवेंद्र, गिल्लू, राजेश (गोल्डा), देवेंद्र, दिनेश यादव, अजय, उमेन्द्र निर्मलकर, सागर साहू,दीपक देशमुख,जितेंद्र, रवि साहू ने अपना योगदान दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *