Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्रद्धालुओं को पैर न जले इसलिए लगा दिया पत्थर पर कोल्ड पेंट

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। धर्मनगरी के प्रसिद्ध राजीव लोचन मंदिर के पूरी परिसर में पत्थर लगा हुआ है जिस पर चलकर श्रद्धालुगण प्रतिमा के दर्शन करने मंदिर में प्रवेश करते हैं गर्मी के कारण यह पत्थर पूरी तरह से गरम हो रहे हैं जिस पर खुला पर चल पाना मुश्किल हो जाता है वैसे लोग श्रद्धा बस अपने चरण पादुका बाहर निकाल देते हैं और खुला पांव ही चलते हैं जिसे देखते हुए मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं को तकलीफ ना हो इसलिए कोल्ड पेंट लगा दिया है। दोनों मुख्य गेट से लेकर मंदिर की सीढ़ी में भी लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्ष गर्मी से बचने के लिए पत्थर पर दरी फिर ताल पत्री बिछाते थे जो अक्सर सिकुड़ जाता था और उन्हें हर रोज फैलाना पड़ता था परंतु कोल्ड पेंट से ऐसी स्थिति निर्मित नहीं हो रही है श्रद्धालुओं को आने जाने में भी कोई तकलीफ नहीं है जिसकी लोगों ने प्रशंसा की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor