The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

रायपुर।रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार मौत हो जाने की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मादाडीह खरोरा निवासी रविकांत ढीढी ने खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की देर रात प्रार्थी का मामा पुनित डहरिया अपनी बाइक से ग्राम भैंसा होते हुए चिचोली जा रहा था तभी ग्राम सिर्री मेन रोड के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *