The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

​किराना दुकान का ताला तोड़कर सामान व नगदी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। उरला इलाके में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर किराना सामान एवं नगदी रुपये चोरी कर लिए। मामले की ​रिपोर्ट पर उरला थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजीनगर बीरगांव निवासी कुंदन कुमार सुमन 27 वर्ष ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी का दुकान न्यू राजेन्द्रनगर में है जिसमें वह किराना सामान बेचता है। 12 मई की देर रात वह अपने दुकान में ताला लगाकर घर आ गया था,दूसरे दिन 13 मई को पता चला कि दुकान का ताला टुटा हुआ है,जाकर देखने पर दुकान में रखा किराना सामान सहित गल्ले में रखा 12.50 रुपये चिल्हर किसी ने चोरी कर लिया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *