The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ज्ञानवापी मजिस्द में शिवलिंग मिलने का हिन्दु पक्ष ने किया दावा,अदालत ने उस जगह को तत्काल प्रभाव से सील करने का आदेश दिया

Spread the love


उत्तरप्रदेश । ज्ञानवापी मस्जिद में जारी 14 मई से जारी सर्वे का काम मंगलवार को खत्म हो गया। अब 17 मई यानी बुधवार को कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं सर्वे का काम खत्म होने के बाद पक्ष हर कई तरह के बड़े ने दावे कर रहा हैं। जिसमें हिंदू पक्ष के अनुसार दावा किया गया है कि नन्दी के मुख के सामने मस्जिद के वजू खाने से 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग मिला है।
हिन्दु पक्ष शिवलिंग मिलने दावे को लेकर कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि जिस जगह पर शिवलिंग मिला है उस जगह को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए। साथ ही उस जगह पर किसी के भी आने जाने पर रोक लगा दी जाये। वहीं हिंदू पक्ष इस बात की तैयारी में है कि वज्जू खाने को तब तक संरक्षित रखा जाए, जब तक कि अदालत में रिपोर्ट न जमा हो जाए।
हिंदू का कहना है कि तीस बाइ तीस फुट के वज्जूखाने के ठीक बीच में से एक आकृति मिली है। जिसके बारे में हिंदू पक्का दावा है कि वो शिवलिंग है। जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये एक फाउंटेन का हिस्सा है जो दस साल पहले तक काम करता था। इस बीच वज्जूखाने में पानी भर दिया गया है। ताकि नमाजियों के कोई परेशानी न हो।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *