The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

Breaking- सड़क पर खड़ी ट्रक में जा घुसी कार, 10 साल के बच्चे की मौत व महिला सहित 4 घायल

Spread the love


बालोद/रायपुर। सुकमा से परिवार सहित अपने गृह ग्राम लौट रहे सीआरपीएफ जवान की कार खड़ी ट्रक में जा घुसी । हादसे में कार में सवार 10 साल के बच्चे की मौत हो गई तथा सीआरपीएफ जवान सहित 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 19 मई गुरुवार को कार क्रमांक सीजी 24 पी 2138 से सीआरपीएफ जवान संकुर कोरेटी अपनी पत्नी द्रौपती कोरेटी तथा लड़का विकास कोरेटी एवं चंद्रप्रकाश कोरेटी एवं कार चालक राजकुमार नेताम सभी कार से सुकमा से वापस ग्राम बिटाल राजनांदगांव आ रहा थे। तभी रात्री करीबन 00.45 बजे ग्राम चोरहापड़ाव के पास पहुंचा था कि मेन रोड में ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 7518 के चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक सड़क के बीचों—बीच खड़ी ट्रक में कार जा घुसी। इस हादसे में कार में बैठे विकास कोरेटी उम्र 10 वर्ष को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यू हो गया। एवं कार में सवार संकुर कोरेटी, द्रौपती कोरेटी, चंद्रप्रकाश कोरेटी, चालक राजकुमार नेताम को चोट आने से ईलाज हेतू 108 एम्बूलेंस से शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में भर्ती किये है । जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,337,283,304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor