Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विजय लक्ष्य के साथ भाजपा ने बूथों में चलाया कार्यविस्तार अभियान

Spread the love

संतोष सोनकर की रिपोर्ट

राजिम। भाजपा के प्रदेशव्यापी कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार अभियान निरंतर जारी है। आज भाजपा मंडल राजिम के परतेवा शक्तिकेन्द्र अंतर्गत लफन्दी में बूथ क्रमांक 181 एवं 182 में जिला पंचायत सदस्यद्वय रोहित साहू एवं चंन्द्रशेखर साहू ने बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों व 70-80 की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेता रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ की मजबूती को लेकर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि मिशन 2023 के लिए हम सभी कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। आने वाले चुनाव 2023 में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए हम संकल्पवान हैं। चंद्रशेखर साहू ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की असफलताओं को बताया और केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है और उसका लाभ आम जनता तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है इसके अलावा उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को समुचित लाभ मिल रहा है लेकिन प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं पर पलीता लगाने में लगी हुई है। इस दौरान शक्ति केंद्र विस्तारक गोविंद तिवारी,सरपंच नेहरू साहू,संयोजक हरि वर्मा,बूथ पालक हिरावन साहू, बूथ अध्यक्ष रूपेश्वर साहू,राधेशयम साहू,कार्यकर्ता गण योगराम, रूपकुमार,तुकाराम,केजुराम,मिलाप साहू,मनहरण,चंद्रकुमार,नरेश,मौरजधवज,दीपलाल,गंगाराम,हेमता,धानबाई,रेखा,लक्ष्मी,हीरा,सुशीला, किशोर साहू,टिकेश्वरी,गीता,भारतीय,खेमलता, कार्यविस्तार अभियान में शामिल रहे वही ग्राम के छन्नू साहू ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने परतेवा एवं धुमा बूथ में भी कार्यकर्ताओं की बैठक कर सभी उपस्थित जनों से पार्टी द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा को भरवाया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor