The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला जज की कार चोरी मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा,नौकरानी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर में महिला जज की कार चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जज के घर काम करने वाली नौकरानी ही आरोपी है। उसने अपने पति के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में नौकरानी ने बताया कि जज आए दिन उसे डांटती और प्रताड़ित करती थी, इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने चोरी के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दंपती ने बताया कि उन्होंने कई इलाकों से बाइक भी चोरी की है। कुछ दिन पहले कोर्ट परिसर से चोरी हुई कार को पुलिस ने सकरी क्षेत्र के गोकुलधाम के पास जब्त किया था। कार मिलने के बाद पुलिस को CCTV फुटेज मिला था, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। फुटेज में एक युवक कार छोड़कर जाता दिख रहा था। वहीं, थोड़ी दूर जाने के बाद युवक एक युवती के साथ एक्टिवा पर नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस को युवक-युवती के एक्टिवा का नंबर पता चला। इसके जरिए पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor