The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व गहने चोरी

Spread the love


रायपुर । सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी व गहने चोरी कर लिये। मामले की रिपोर्ट सिविललाइन्स थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पीएचई कालोनी सिविल लाईन रायपुर निवासी अंजली विश्वकर्मा 25 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया 21 मई को अपने मकान में ताला लगाकर गृह ग्राम गई थी,दूसरे दिन 22 मई को वापस आने मकान के गेट में लगा ताला और कुंडी टुटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर सभी कमरे में सामान बिखरे पड़े थे व दो आलमारी के ताले टुटे हुए मिले।चेक करने पर आलमारी में रखे नगदी 2000 रुपये एवं एक जोड़ी झुमका तथा कुछ चांदी का बिछिया किसी ने चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor