The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार, 74 किलों गांजा जब्त

Spread the love


कोंडागांव। पिकअप वाहन में गांजा तस्करी करने की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी की तलाशी लेने पर 74 किलो 19 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 14 लाख रुपए बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना एक पिकअप वाहन में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़ीसा गम्हरी, रांधना होते हुए फरसगांव के रास्ते से जाने वाले है कि सूचना पर बरकई और कुमगांव जंगल के बीच बालोडियापारा जाने वाले रास्ते के पास मेन रोड के सामने तत्काल नाकेबंदी की गई। सामने से आ रही सिल्वर रंग की पिकअप वाहन को रोका गया। जिसमे 3 व्यक्ति बैठे थे चालक से उसका नाम पता पूछ रहे थे। कि ड्रायवर के बगल सीट पर बैठे दोनों व्यक्ति गाड़ी से उतरे और जंगल की ओर भाग गये पुलिस ने उन दोनों व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन जंगल की फायदा उठा कर भाग गये। चालक का नाम रामदेव सिन्हा फरसगांव, जिला कोण्डागांव का रहने वाला बताया। पिकअप वाहन के डाला में 5 पैकटो भूरे रंग के सेलोटेप से लपेटा पैकेट पैक था। कुल 5 पैकेटों में 74 किलों 19 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लेकर बिक्री हेतु रायपुर की ओर ले जाना बताया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रूपये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor