The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार मिनी ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत,दो घायल

Spread the love

”संजय चौबे”


जांजगीर-चांपा । जिले में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि हादसे में 2 लोग घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक केनाल सिटी के पिछे वार्ड क्रमांक 18 जांजगीर निवासी संतोष श्रीवास ने जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार सुबह 27 मई को प्रार्थी कर भतीजा भोलू श्रीवास अपनी मोटर सायकल CG-11 CD-6435 में अपनी मां गायत्री श्रीवास एवं श्रीमति जानकी श्रीवास को लेकर तिलाई से जांजगीर आ रहा था की शारदा चौक के पास सफेद रंग का छोटी ट्रक वाहन क्रमांक CG-10 V-4677 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए भतीजा भोलू श्रीवास के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।एक्सीडेंट से श्रीमती जानकी श्रीवास को गंभीर चोट आयी जिससे उसकी मौके पर ही की मृत्यु हो गई तथा भोलू श्रीवास व गायत्री श्रीवास को पैर एवं हाथ में चोट लगने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor