The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गांजा तस्करी करते अपचारी बालक चढ़ा पुलिस के हत्थे,25 हजार का गांजा व बाइक जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”

गरियाबंद । गांजा तस्करी करते एक अपचारी बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बाइक व 5 किलों 300 ग्राम गांजा जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक छूरा थाना पुलिस ने उड़िसा के रास्ते गांजा लाने की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार 26 मई को ग्राम घोघरा, गौरमुडी मोड के पास मेन रोड पर एक बाइक सवार एक आपचारी बालक को घेराबंदी कर पकड़ा। पुछताछ करने पर उसने अपना पता ग्राम तिलपोंगा बौद्ध ओड़िसा मनामुन्डा बताया है। उसकी बाइक का तलाशी लेने पर एक बोरी में रखा 4 पैकेट सीलबंद 5 किलों 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है वहीं परिवहन में उपयोग मोटरसाइकिल क्रमांक OD-15-C-6737 डिस्कवर TS कीमती 30000/-(तीस हजार रूपयें), एक नग ITEL कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 2000/- (दो हजार) रूपयें, एवं नगदी रकम 190/-(एक सौ नब्बे)रूपयें को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *