Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब बेचते आरोपी पकड़ाया,31 पौव्वा देसी शराब तथा बिक्री की रकम जब्त

Spread the love


रायपुर । राजधानी रायपुर के कुंदरापारा गुढ़ियारी में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से बिक्री की रकम 900 रुपये एवं एक थैला में रखा 31 पौव्वा देसी शराब जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार 26 मई की देर रात अवैध शराब बेचने की सूचना पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर कुंदरापारा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से एक थैला में रखा 31 पौव्वा देसी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3410 रुपये बतायी जा रही है तथा शराब बिक्री की रकम 900 रुपये को जब्त कर लिया है। नाम पता पुछने पर अपना नाम सुनील गायधनी पिता स्व. नील कंठ राव गायधनी उम्र 58 साल छोटा अशोक नगर मधुबन स्कूल के पास थाना गुढियारी रायपुर बताया है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor