Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जल जीवन मिशन के तहत नल तो लगा दिया गया,लेकिन गर्मी के चार माह बीत जाने के बाद भी बूंद भर पानी नही आया

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा । कई ऐसे गांव है जहाँ चार माह से भी अधिक समय हो गया है। जहां जल जीवन मिशन के तहत नल तो लगा दिया गया है, लेकिन पानी का एक बूंद भी नही आया है। इससे गांव के लोगो मे इस योजना से अधिक नाराजगी है। केंद्रीय जल जीवन मिशन की टीम भी निरीक्षण की है लेकिन ऐसे गांव तक नही पहुँच सकी जहां यह योजना धरातल पर नही उतर पाई है। या यह कहा जाए, ऐसे गांव में विभाग के अधिकारी केंद्रीय टीम को नही ले गए। ताकि उनके नकामी खुलकर सामने न आ जाए।
जी हाँ पिछले दो दिनों से केंद्रीय जल जीवन मिशन की टीम जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुची है। लेकिन कई गांव है जो इस भरे गर्मी में पानी मिलने की आस लगाकर बैठे थे। गर्मी के पहले उनके घर के बाहर नल तो लगा दिया गया पर पूरे गर्मी भर एक बूंद पानी तक नही आ पाया। बोड़ला ब्लाक, पंडरिया ब्लाक के ऐसे कई गांव है। जहाँ नल लगा हुआ है पर एक बूंद पानी नही आया। ऐसे गांव का भी केंद्रीय टीम को निरीक्षण कर विभाग के कार्यगुजारी देखनी चाहिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor