The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब खरीदने गए युवक से मोबाइल व नगदी लूटा,विरोध करने पर मारा चाकू,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर।शराब भट्टी में वाइन खरीदने गए युवक की पिटाई कर अज्ञात आरोपियों ने चाकू मारकर 2 नग मोबाइल व 7 हजार रुपये नगदी लूट लिये,मामले की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज कराई गई हैंं।
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा नगर पंडरी रायपुर निवासी अविनाश यादव 23 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी 4 जून को शाम 8.15 बजे अपने पिता के लिए शराब खरीदने पुराना बस स्टैण्ड पंडरी स्थित अंग्रेजी शराब दुकान गया था। वाइन शॉप में शराब खरीदने लाईन लगा कर खड़ा था,तभी एक व्यक्ति आकर प्रार्थी के हाथ से 1000 रुपये छीन लिया,व पीछे से दूसरे व्यक्ति ने उसे लात से मारा जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद उसे चार व्यक्ति मिलकर लात से मारने लगे। उसके जेब में रखे 7 हजार रुपये तथा 2 नग मोबाइल पुरानी ईस्तेमाली मोबाईल एप्पल 11 जिसमे कीमती 25000/ तथा पुरानी ईस्तेमाली सैमसंग एस 20 प्लास मोबाईल जिसमे 7024298864 लगा है कीमती 40000/ लूट लिये। आरोपियों ने युवक के कमर व हाथ पर चाकू मारकर चोट पहुंचाया है। जिसके बाद उसने डॉयल 112 वाहन पर कॉल करके देवेन्द्रनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *